Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

स्पेन की पुरुष और महिला हॉकी टीमें एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए भारत पहुंचीं

स्पेन की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान अल्वारो इग्लेसियस ने भारत में खेलने के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं। हम चार खेलों के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे, लेकिन हमें सुधार करने की आवश्यकता है, इसलिए मैं यहां और अधिक मैच जीतने की उम्मीद कर रहा हूं।"

10 Feb 2025

स्पेन की पुरुष और महिला हॉकी टीमें एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए भारत पहुंचीं

भुवनेश्वर। स्पेन की पुरुष और महिला हॉकी टीमें सोमवार को एक साथ ओडिशा के भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। दोनों टीमें यहां होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 मैचों के लिए आई हैं। पुरुष टीम पहले मेजबान भारत और फिर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। इसी तरह महिला टीम को जर्मनी और भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।

स्पेन की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान अल्वारो इग्लेसियस ने भारत में खेलने के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं। हम चार खेलों के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे, लेकिन हमें सुधार करने की आवश्यकता है, इसलिए मैं यहां और अधिक मैच जीतने की उम्मीद कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "हमें यहां भारत में खेलना हमेशा पसंद है क्योंकि यहां हॉकी बहुत लोकप्रिय है और स्टेडियम प्रशंसकों से भरा रहता है।"

महिला टीम की कप्तान लूसिया जिमिनेज ने भी कुछ इसी तरह की बात कही। उन्होंने कहा कि यह (भुवनेश्वर) हॉकी के लिए वाकई एक महत्वपूर्ण शहर है और हम यहां खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम अगले साल एफआईएच प्रो लीग में शामिल होना चाहते हैं, इसलिए हम जानते हैं कि हमारे लिए जीतना बहुत जरूरी है। हम हर मैच जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने की कोशिश करेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्पेन की पुरुष और महिला हॉकी टीमें एफआईएच प्रो लीग मैचों के
स्पेन की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान अल्वारो इग्लेसियस ने भारत में खेलने के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं। हम चार खेलों के लिए ऑस्ट्रे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News